जयपुर3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल – 2 के 3 विषय हिंदी, पंजाबी, सिंधी की प्रोविजनल और अयोग्य अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी है। जिन्हें अगले 7 दिनों में एक बार फिर डॉक्यूमेंट्री वेरीफाई करा कर सिलेक्शन तक पहुंचाने का मौका दिया गया है।
बता दें कि कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा हिंदी विषय में कुल 3176 पदों पर 2450, पंजाबी में 272 पदों पर 178 और सिंधी में 9 पदों पर एक अभ्यर्थी का फाइनल सिलेक्शन किया गया है। इन तीनों सब्जेक्ट में कुल 820 पदों पर किसी अभ्यर्थी का सिलेक्शन नहीं किया गया। जिसके बाद बोर्ड ने अब हिंदी, पंजाबी और सिंधी कि प्रोविजनल लिस्ट जारी कर अभ्यर्थियों को एक मौका और दिया है।
शिक्षक भर्ती परीक्षा हिंदी लेवल-2 की कटऑफ
क्षेत्र | कटऑफ |
सामान्य | 239.88 |
ओबीसी | 238.31 |
ईडब्ल्यूएस | 232.61 |
एमबीसी | 229.56 |
एससी | 225.04 |
एसटी | 216.41 |
शिक्षक भर्ती परीक्षा पंजाबी लेवल-2 की कटऑफ
क्षेत्र | कटऑफ |
सामान्य | 210.55 |
ओबीसी | 206.15 |
ईडब्ल्यूएस | 198.89 |
एमबीसी | 170.44 |
एससी | 193.97 |
एसटी | 155.77 |
लेवल-1 और लेवल-2 के कितने पदों पर निकली थी भर्ती
प्राइमरी स्कूल टीचर (लेवल-1) | 21,000 पद |
टीचर लेवल-2 (हिंदी) | 3,176 पद |
टीचर लेवल-2 (पंजाबी) | 272 पद |
टीचर लेवल-2 (संस्कृत) | 1,808 पद |
टीचर लेवल-2 (उर्दू) | 806 पद |
टीचर लेवल-2 (सोशल स्टडीज) | 4,172 पद |
टीचर लेवल-2 (सिंधी) | 9 पद |
टीचर लेवल-2 (अंग्रेजी) | 8,782 पद |
टीचर लेवल-2 (साइंस/मैथ्स) | 7.435 पद |
शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-1 में 2 लाख 12 हजार 342 में से 1 लाख 96 हजार 696 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। लेवल-1 में कुल उपस्थिति 92.63 फीसदी रही थी। जबकि लेवल-2 में 7 लाख 53 हजार 23 अभ्यर्थियों में से 7 लाख 5 हजार 629 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लेवल-2 की अटेंडेंस 93.70 फीसदी रही थी।
लेवल | विषय | उपस्थिति |
लेवल-1 | —- | 92.63 फीसदी |
लेवल-2 | साइंस मैथ्स | 94.82 फीसदी |
लेवल-2 | सोशल स्टडीज | 91.31 फीसदी |
लेवल-2 | हिंदी | 95.88 फीसदी |
लेवल-2 | संस्कृत | 91.24 फीसदी |
लेवल-2 | अंग्रेजी | 96.80 फीसदी |
लेवल-2 | उर्दू | 97.61 फीसदी |
लेवल-2 | पंजाबी | 93.14 फीसदी |
लेवल-2 | सिंधी | 63.10 फीसदी |